Bigg Boss 16: छोटी सरदानी फेम टीवी एकट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया गया है। घर में मंडली के साथ उनका रिलेशन फैंस को काफी पसंद आया है। खासतौर पर शिव ठाकरे के साथ उनकी दोस्ती देखने लायक रही है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद निमृत कौर आहलूवालिया को एक और बड़ा रिएलिटी शो ऑफर किया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो लॉक-अप (Lock Up) भी निमृत को ऑफर किया गया है। हालांकि निमृत ने इस रिएलिटी शो के ऑफर को ठुकरा दिया है। हालांकि सिर्फ निमृत ही अकेली नहीं है जिन्हें लॉक-अप ऑफर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और शालीन भनोट को भी ये रिएलिटी शो ऑफर हुआ हैं। हालांकि सभी बिग बॉस कंटेस्टेंट ने शो को लात मार दी है। जिसकी वजह भी अब सामने आ गई है।
Nimrit Kaur Ahluwalia Rejects Kangana Ranut Show Lock Up
इस वजह से निमृत ने ऑफर को ठुकराया
टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया ने लॉक अप में जाने से मना कर दिया है। इसकी एक वजह उन्होंने यह बताई है कि वह अभी-अभी घर से बाहर निकली हैं और दोबारा बंद नहीं होना चाहती हैं। इसके साथ ही निमृत को एकता कपूर की वेबसीरीज लव सेक्स और धोखा भी ऑफर हुई है। निमृत इस वेबसीरीज की शूटिंग के लिए भी डेट्स दे चुकी हैं। कंगना रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप, डिजिटल प्लैटफॉर्म एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके पहले सीजन को मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता था।
बिग बॉस कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत
बिग बॉस 16 का यह सीजन काफी सफल रहा है। बिग बॉस के कंटेस्टेटं की भी शो से निकलने के बाद किस्मत चमक गई है और लगभग सभी कंटेस्टेंट को लगातार काम ऑफर हो रहा है। शालीन भनोट से लेकर प्रियंका चौधरी तक को कई अच्छे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं।
