Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को जब से नया कप्तान चुना गया है, तभी से इसपर घर के कंटेस्टेंट के बीच हंगामा शुरू हो गया है। बिग बॉस ने बिना किसी टास्क के ही निमृत को सीधा घर का कप्तान चुन लिया, यह कहते हुए कि घर की पहली कप्तान भी निमृत ही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं कप्तान बनते ही निमृत के पास टिकट टू फिनाले (Bigg Boss Ticket to Finale) जीतने का भी मौका मिल गया है। हालांकि अब घर के बाकी सदस्य बगावत पर उतरते नजर आने वाले हैं। खुद निमृत के दोस्त यानी मंडली के बाकी सदस्य भी उनसे कप्तानी छीनने की कोशिश करते नजर आएंगे। बिग बॉस के नए प्रोमो में कप्तानी को लेकर बड़ा हंगामा होता नजर आने वाला है। खुद मंडली में मौजूद शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुंबुल तौकीर खान भी निमृत के खिलाफ होते नजर आएंगे। इस बीच शालीन भनोट का बयान काफी सुर्खियों में हैं, वह निमृत की कप्तानी का सपोर्ट करते दिखेंगे।
Bigg Boss 16 Ticket to Finale
निमृत को मिला मंडली से धोखा
निमृत कौर आहलूवालिया की कप्तानी को लेकर आज बिग बॉस (Bigg Boss 16) के घर में हंगामा मचने वाला है। बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि वह निमृत की कप्तानी बरकरार रखना चाहते हैं या नहीं, जिसके बाद घर के सदस्य अपनी राय बताने लगते हैं, वहीं वह कप्तानी के लिए बेस्ट कंटेस्टेंट के नाम भी सुझाने लगते हैं। इस बीच बिग बॉस के प्रोमो में शिव ठाकरे, कप्तानी के लिए एमसी स्टैन का नाम लेते हैं। वहीं एमसी स्टैन, शिव का नाम लेते हैं और सुंबुल तौकीर खान अपना और शिव का नाम लेती हैं। इस बीच निमृत कौर का नाम मंडली का कोई सदस्य नहीं लेता। हालांकि शालीन भनोट निमृत के पक्ष में वोट देंगे जिससे टीना और प्रियंका चौधरी चिढ़ जाते हैं।
Full Promo 💫TTFT#BiggBoss16 | #BB16 t.co/26trUQ4Fxt
— ANI (@ANI) Jan 17, 2023
बिग बॉस के घर में होगा जमकर घमासान
बिग बॉस के घर में आज जमकर घमासान होने वाला है। कप्तानी और टिकट टू फिनाले के लिए दोस्त एक दूसरे के दुश्मन बनते नजर आएंगे। जिसके साथ ही कई फैंस का मानना है कि अब मंडली भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली हैं, अब सभी कंटेस्टेंट अपने भले की ही सोचेंगे।
