टीवी मसाला

Anupama 18 january 2023, Full Episode: अनुपमा की खुशियों को लगेगी बा की बदुआ, कपाड़िया परिवार में होगी अंकुश के नाजायज बेटे की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 18, 2023, 01:25 PM IST

Anupama 18 january 2023, Full Episode: अनुपमा का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बा एक बार फिर अनुपमा को दोषी ठहराएगी। बा की काली जुबान लगाएगी अनुपमा की खुशियों को नजर। वहीं, वनराज को काव्या और मोहित की बढ़ती नजदीकियों से होगी जलन।

Image

anupama (credit pic: social media)

Anupama 18 january 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और लीला के साथ होगी। अनुपमा डिंपल से पूछना चाहती हैं कि पारितोष के साथ क्या हुआ है। उससे पहले लीला अनुपमा लीला को कॉल करती है। बा अनपुमा को कॉल करके कहती हैं तुम्हारी वजह से हमारे परिवार के साथ कुछ भी नहीं हो रहा है। तुम मां होकर अपनी बेटे की मदद नहीं करना चाहती हो। अनुपमा कहती हैं मैं मां हूं इसीलिए उसकी मदद नहीं कर रही हूं। अगर आपको करना है तो कर सकती हैं। अनुपमा बा की बातों को अनुसना करके जाने लगती हैं। डिंपल अनुपमा को अपने लिए खड़ा होते देख काफी खुश होती है। लीला लगातार अनुपमा को बदुआ देते हुए कहती हैं कि अगर हम खुश नहीं है तो तुम्हारा परिवार भी खुश नहीं रहेगा। वनराज लीला से कहता है कि आपने अनुपमा को खरी- खोटी क्यों सुनाया, जब आप जानते हैं कि उसने हमारे परिवार के लिए कितना कुछ किया है।

लीला कहती हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। अनुपमा को मुश्किल के समय में पारितोष की मदद करनी चाहिए थी। अनुपमा अनुज और अनु के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। अनुज और अनुपमा छोटी अनु के फ्यूचर के बारे में बात करते हैं।

अनुपमा और बा में हुई तकरार

अपकमिंग एपिसोड में वनराज मोहित और काव्या की बढ़ती नजदीकियां देखकर काफी परेशान होगा। उसे दोनों को साथ में देखकर जलन महसूस होती है। कपाड़िया परिवार में अंकुश के नाजायज बेटे की जल्द एंट्री होने वाली है। अंकुश और बरखा इस बात को लेकर लड़ते है कि कपाड़िया परिवार में अंकुश का नाजायज बेटा नहीं आएगा। इस बात को सुनने के बाद अनुज और अनुपमा के होश उड़ जाएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article