Bigg Boss 16: क्या MC Stan के लिए बिग बॉस की ट्रॉफी छोड़ देंगे शिव ठाकरे? मीडिया के सामने बोले दिल की बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 09:07 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया वालों में घर में एंट्री ली है। घर में एंट्री के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में घर वालों से कई कठोर सवाल भी पूछे गए हैं। मीडिया वालों के सवालों में शिव ठाकरे भी उलझते हुए नजर आए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मीडिया वालों ने कंटेस्टेंट से पूछे कड़वे सवाल।
  • मीडिया के सवालों में उलझे शिव ठाकरे।
  • एमसी स्टैन से ऊपर बिग बॉस ट्रॉफी को चुनेंगे शिव।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट को लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया वालों के कड़े सवालों का जवाब देना पड़ा है। मीडिया वालो में सभी कंटेस्टेंट से कई कड़वे सवाल भी पूछे हैं। जिसमें कंटेस्टेंट उलझते हुए नजर आए हैं। शिव ठाकरे पर भी सवालों और आरोपों की झड़ी लग गई। शिव ठाकरे पर यहां तक आरोप लगाया गया कि वह बार-बार गेम में विक्टिम कार्ड का गेम क्यों खेलते हैं। इसके साथ ही मंडली को लेकर भी शिव ठाकरे को सवालों में घेरा गया है। शिव से पूछा गया कि क्या अपने दोस्त एमसी स्टैन के लिए वह बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का त्याग कर देगें। जिसका शिव ने बड़ी ईमानदारी के साथ जवाब दिया है।

MC Stan and Shiv Thakare in Bigg Boss 16

MC Stan and Shiv Thakare in Bigg Boss 16

एमसी स्टैन से ऊपर है बिग बॉस की ट्रॉफी

शिव ठाकरे से एक मीडिया वाले ने सवाल पूछा, 'आप बार-बार दोस्ती की बात करते हो, मंडली की बात करते हो। क्या अपने दोस्त एमसी स्टैन के लिए आप बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का त्याग कर देंगे?' जिसके जवाब में शिव ठाकरे कहते हैं, 'नहीं मेरे लिए बिग बॉस 16 की ट्रॉफी काफी जरूरी हैं मैं इसका त्याग नहीं करूगां। हालांकि मेरे बाद अगर मैं किसी को ट्रॉफी जितवाना चाहता हूं तो वह स्टैन ही है। मैं चाहता हूं कि किसी मंडली के कंटेस्टेंट को ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मिले।

End of Feed