Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में मंडली नाम काफी फेमस हुआ है। बिग बॉस 16 की शुरुआत से ही एमसी स्टैन (MC Stan), शिव ठाकरे (Shiv Thakare), साजिद खान (Sajid Khan) और अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने एक ग्रुप बनाया, जिसमें सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर आहलूवालिया भी कुछ समय बात शामिल हो गए। साजिद और शिव के इस ग्रुप को अर्चना गौतम ने मंडली का नाम दिया जो काफी फेमस भी हो गया, हालांकि बीते समय मंडली के दो कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक और साजिद खान, बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं। अब केवल एमसी स्टैन, शिव, सुंबुल और निमृत ही बचे हैं। ऐसे में अब मंडली में फूट पड़ती नजर आ रही है, साजिद खान के जाने के बाद क्या मंडली बरकरार रह पाएगी, सभी फैंस के मन में यही सवाल है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टैन, शिव और निमृत पर नाराजगी जताते भी नजर आए हैं।
Bigg Boss 16 Mandali
‘मेरे बारे में बात मत करो’
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टैन ने शिव, संबुल और निमृत से साफ कर दिया कि घर का कोई और सदस्य अगर तुमसे मेरे बारे में बात करता है तो साफ मना कर दो। मुझे नहीं पसंद की कोई मेरे बारे में तुम लोगों से बात करे, तुम सब मेरे बारे में जो भी वो बोलते हैं सुन भी लेते हो। इसके साथ ही एमसी स्टैन ने कहा, ‘जब से मैने कहा है कि ट्रॉफी तो अब मैं ही लेकर जाऊंगा तब से इन सब को डर लग रहा है।’ जिसके साथ ही शिव और निमृत भी एमसी स्टैन की बात से सहमति दर्ज करते नजर आते हैं।
वीकेंड का वार पर आएंगे अब्दु रोजिक
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अब्दु और साजिद, फराह खान के साथ पार्टी करते हुए नजर आए हैं। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक एक बार फिर बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। इस बार वीकेंड का वार पर मजह एक मेहमान की तरह घर में एंट्री लेंगे। मंडली के बाकी कंटेस्टेंट को वीकेंड का वार पर अब्दु को एंट्री से बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
