Bigg Boss 16 Latest Promo: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच जंग छिड़ चुकी हैं। घर में योगदान के हिसाब से घरवालों को राशन मिलेगा। राशन टास्क के दौरान अर्चना गौतम (Archana Gautam) सबसे भिड़ जाती है। वो दांव पर घरवालों का राशन तक लगाने के लिए तैयार हो जाती है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में घरवालों को अपने योगदान के हिसाब से एक- दूसरे को रैकिंग देनी थी। अर्चना निमृत को नंबर 6 की रैकिंग देती है। शालीन भी नंबर 6 के लिए निमृत का नाम देते हैं। निमृत कहती हैं कि कम से कम मुझे फेक नहीं बोला गया है। सभी सदस्य एक- दूसरे का नाम लेते हैं। शालीन और शिव कहते हैं कि चौथे नंबर पर मुझे अर्चना लगती है।
अर्चना कहती हैं कि मुझे तो मैं नंबर एक पर लगती हूं। अर्चना अपनी जिद्द पर अड़ जाती है। प्रियंका उन्हें समझाती हैं कि तू क्या चाहती हैं कि हम सब भूखे मर जाए। अर्चना कहती हैं कि वो तुम लोग देख लो। मैं अपने आप को गिराकर, ये नहीं करूंगी। कलर्स टीवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, होगा फिनाले वीक का आगाज, जितना होगा योगदान, उतना ही मिलेगा घरवालों को राशन।
अर्चना ने दांव पर लगाया राशन
वीकेंड का वार एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान घर से एलिमिनेट हो चुकी है, जिसके बाद टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। करण जौहर ने शनिवार के एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट की जमकर क्लास लगाई। इसके अलावा घर में नीना गुप्ता और अनुपम खेर अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान वो घरवालों को पचिंग बैग टास्क देते हैं। ज्यादातर सदस्यों ने इस दौरान अर्चना और शालीन का नाम लिया था।
