Bigg Boss 16 Eliminations: Shiv Thakare-MC Stan और सुंबुल खान हुईं नॉमिनेट, कौन होगा फिनाले से पहले बाहर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 31, 2023, 05:24 PM IST

Shiv Thakare MC Stan and Sumbul Touqeer Khan Nominated in bigg boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया पहले ही फिनाले वीक का टिकट हासिल कर चुकी हैं। अब लड़ाई अन्य छह कंटेस्टेंट्स के बीच है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुंबुल तौकीर खान इस सप्ताह नॉमिनेटेड हैं।

Bigg Boss 16 Latest Nomination: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने अंतिम चरण में है। अब मात्र दो हफ्तों के भीतर ही प्रशंसकों को बिग बॉस सीजन 16 के विजेता का पता चल जाएगा। फिलहाल बिग बॉस के घर में 7 कंटेस्टेंट बचे हैं। शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत कौर अहलूवालिया, अर्चना गौतम, शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं। निमृत कौर अहलूवालिया पहले ही फिनाले वीक का टिकट हासिल कर चुकी हैं। अब लड़ाई अन्य छह कंटेस्टेंट्स के बीच है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुंबुल तौकीर खान इस सप्ताह नॉमिनेटेड हैं।

bigg boss 16 Nomination update

डेंजर जोन में बिग बॉस की मंडली

End of Feed