Bigg Boss 16: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव में है। 12 फरवरी को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। शो का फिनाले सलमान खान होस्ट करेंगें। घर में मौजूद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में धमाकदार परफॉर्मेंस देंगे। पहली बार शो का फिनाले 5 घंटे तक लगातार चलेगा। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार होने वाला है। फिनाले के दिन कंटेस्टेंट्स के अलावा कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। मेकर्स ने शालीन भनोट का डांस वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में शालीन भनोट बिजली- बिजली गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की पर्सनैलिटी और सफर को दिखाया गया है। एक्टर कहते हैं कि शालीन और टीना ये दोनों नाम एक साथ नजर नहीं आने चाहिए। येलो सूट में शालीन काफी हैंडसम लगते हैं।
शालीन ने दिया धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस
सभी कंटेस्टेंट अपने डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल कर रहे हैं। कलर्स टीवी की तरफ से कई प्रोमो वीडियो शेयर हुए हैं। घर में रोहित शेट्टी की एंट्री हो चुकी है। रोहित शेट्टी ने सभी सदस्यों को टास्क दिया है। टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अच्छा परफॉर्म किया। रोहित शेट्टी ने ऑडिशन के बाद शिव ठाकरे को चुना। इसके अलावा रोहित ने घरवालों के साथ मजेदार टास्क किया। उन्होंने टास्क के दौरान अर्चना गौतम और शालीन भनोट से प्यार में पड़े लवर्स की एक्टिंग करने को कहा और एमसी स्टैन को अर्चना के पिता का रोल निभाने को दिया। एमसी स्टैन की एक्टिंग देखकर सभी घरवाले काफी ज्यादा हंसते हैं।
