Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के फिनाले वीक से पहले घर में फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) पहुंचे। रोहित शेट्टी ने घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क दिए। रोहित ने ऐलान किया कि पहली बार बिग बॉस के घर से मैं किसी एक सदस्य को खतरों के खिलाड़ी 13 में आने का मौका दूंगा। इस बात को जानने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स काफी खुश हो गए। मेकर्स की तरफ से प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स टास्क करते हुए नजर आ रहे हैं।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
वीडियो में रोहित शेट्टी कहते हैं कि आप में से मैं किसी एक को चुनूंगा जो मेरे साथ जाएगा खतरों के खिलाड़ी के लिए। इसके बाद घर से सभी सदस्य अलग-अलग टास्क करते हैं। एमसी स्टैन कहते हैं सर मुझसे नहीं होगा। रोहित कहते हैं खतरों के खिलाड़ी है। शालीन भनोट ओवर एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्चना को करंट वाला टास्क दिया जाता है। इसके बाद रोहित कहते हैं कि कौन है वो जो सेलेक्ट हो रहा है खतरों के खिलाड़ी के लिए।
घर में हुआ खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए टास्क
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के लिए शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को चुना है। इस बात को जानने के बाद शिव के फैंस बेहद खुश है। शिव ठाकरे घर के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शिव को बिग बॉस विनर का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। बिग बॉस के बाद शिव को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
रोहित शेट्टी इससे पहले बिग बॉस 16 में अपनी फिल्म सर्कस को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान रोहित ने मजाक- मजाक में कहा था कि मैं अर्चना गौतम, अब्दू रोजिक, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को एक शो में कास्ट करूंगा। लगता है कि रोहित अपना वादा पूरा करने वाले हैं।
