टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Finale: सलमान खान के शो की विनर बनीं Priyanka Chahar Choudhary!! LEAK हुई पहली तस्वीर

Priyanka Fake Winning pic went viral: सलमान खान के मशहूर शो बिग बॉस के 16वें सीजन का फिनाले एपिसोड कुछ ही देर में प्रसारित होगा, जिसमें विनर के नाम का ऐलान होगा। सलमान खान हमेशा की तरह खुद विनर का हाथ उठाकर घोषणा करेंगे कि उनका शो किसने जीता है? हालांकि भाईजान से पहले एक तस्वीर ने लोगों के बीच विनर की घोषणा कर दी है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी बेहद खुश नजर आ रही हैं और शिव ठाकरे के चेहरे पर निराशा है।

Image

Bigg Boss 16 Finale: सलमान खान के शो की विनर बनीं Priyanka Chahar Choudhary!! LEAK हुई पहली तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
12 फरवरी 2023 के दिन प्रसारित होगा बिग बॉस 16 का फिनाले एपिसोड
आज रात बिग बॉस 16 का विनर अनाउंस करेंगे सलमान खान
प्रियंका चौधरी की फेक विनिंग फोटो हुई वायरल

Priyanka Fake Winning pic went viral: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 के फिनाले एपिसोड का इंतजार दर्शक काफी लम्बे वक्त से कर रहे थे, जो जल्द ही प्रसारित होने वाला है। इस एपिसोड में बिग बॉस 16 के विनर के नाम का ऐलान होगा, जिसकाे लिए सभी बेकरार हैं। हर दर्शक अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सपोर्ट कर रहा है और आज रात उसके जीतने की कामना मांग रहा है। बताया जा रहा है कि फिनाले एपिसोड में शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी और एमसी स्टैन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इन तीनों प्रतियोगियों के फैंस इन्हें लगातार सपोर्ट भी कर रहे हैं।

अगर बात प्रियंका चाहर चौधरी की करें तो उनके फैंस सपोर्ट करने के लिए एक कदम आगे ही निकल गए हैं। असल में इस वक्त इंटरनेट पर प्रियंका चाहर चौधरी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान उनका हाथ उठाए खड़े हैं और शिव ठाकरे के चेहरे पर निराशा है। लोगों को लग रहा है कि यह तस्वीर असली है और प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर बन गई हैं। बता दें इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। इस तस्वीर में आपको जो नजर आ रहा है, सच्चाई उससे उलट है।

Bigg Boss 16 Finale: सलमान खान के शो की विनर बनीं Priyanka Chahar Choudhary!! LEAK हुई पहली तस्वीर

Bigg Boss 16 Finale: सलमान खान के शो की विनर बनीं Priyanka Chahar Choudhary!! LEAK हुई पहली तस्वीर

असल में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और सलमान खान की ये तस्वीर एडिटिड है। ये तस्वीर प्रियंका के किसी फैन ने बीते सीजन्स से एडिट करके बनाई है। इस तस्वीर में लड़का और लड़की की बॉडी पर फैन ने प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे का चेहरा लगा दिया है। तस्वीर को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि लोगों को सच में लग रहा है कि प्रियंका शो जीत चुकी हैं। हालांकि विनर का नाम जानने के लिए लोगों को रात तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article