Priyanka Thinks Shiv can lift BB16 Winner trophy: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 का फिनाले कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा और आधी रात भाईजान शो का विनर रिवील कर देंगे। सलमान खान के शो में बचे हुए 5 प्रतियोगियों में से जो 2 सबसे आगे चल रहे हैं, उनके नाम प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे हैं। इन दोनों प्रतियोगियों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और उनका दिल जीता, जिस कारण ये फिनाले में जगह बना पाए। इन दोनों ने टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर जैसे बड़े नामों को पछाड़ा है, जिस कारण हर कोई इन्हें बिग बॉस 16 विनर ट्रॉफी का दावेदार मान रहे हैं।
Bigg Boss 16 Finale: इस प्रतियोगी को राह का रोड़ा मानती हैं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं 'अगर नहीं जीत पायी तो...'
आपको जानकर हैरानी होगी कि आम लोगों के साथ-साथ प्रियंका चौधरी चाहर और शिव ठाकरे एक-दूसरे को विनर ट्रॉफी का दावेदार मानते हैं। बिग बॉस 16 फिनाले पर शिव और प्रियंका ने एक-दूसरे के लिए यह बात बोली है। प्रियंका चाहर चौधरी के अनुसार, 'मुझे लगता है कि शिव ठाकरे बहुत मजबूत प्रतियोगी हैं। वो मेरे और ट्रॉफी के बीच का रोड़ा हैं।' प्रियंका चौधरी के अलावा अर्चना गौतम को भी लगता है कि शिव ठाकरे ही वो प्रतियोगी हैं, जो ट्रॉफी बाकी सबसे छीन सकते हैं।
Priyanka Chahar Choudhary feels Shiv Thakare is an 'obstacle' between her and the trophy. Archana Gautam also felt… t.co/Y28T2cfhAs
— ANI (@ANI) Feb 11, 2023
ऐसा नहीं है कि प्रियंका और अर्चना को ही शिव ठाकरे से डर लग रहा है। शिव ठाकरे ने भी इस बारे में बात की है कि कौन सा प्रतियोगी उनसे विनर ट्रॉफी छीन सकता है। शिव ठाकरे ने बताया है कि उन्हें प्रियंका चौधरी से डर लग रहा है क्योंकि प्रियंका की लोकप्रियता अच्छी खासी है।
