LIVEBigg Boss 16 Finale Winner Live updates: MC Stan ने शिव ठाकरे को पछाड़कर जीता विनर का टाइटल, झूम उठे फैंस

Bigg Boss 16 Finale Winner Live updates: MC Stan ने शिव ठाकरे को पछाड़कर जीता विनर का टाइटल, झूम उठे फैंस
Bigg Boss 16 Finale Winner LIVE, BB 16 Winner Name, Bigg Boss Season 16 Finalist Live updates: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 का फिनाले एपिसोड कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। इस दिन का इंतजार बिग बॉस 16 के दर्शक लम्बे वक्त से कर रहे थे। आज सलमान खान बिग बॉस 16 के विनर का ऐलान करेंगे और महीनों से चली आ रही प्रतियोगियों के बीच की लड़ाई खत्म होगी। बिग बॉस 16 के फिनाले एपिसोड में शालीन भनोत, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शिव ठाकरे ने जगह बनाई है। इन पांचों प्रतियोगियों को दर्शक लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनका पसंदीदा प्रतियोगी शो की ट्रॉफी उठाए और विनर बने। हालांकि प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन वोटिंग ट्र्रेंड्स में आगे चल रहे हैं। वोटिंग ट्रेंड्स को देखकर माना जा रहा है कि ये तीनों ही टॉप 3 में जगह बनाएंगे।
Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन ने शिव ठाकरे को धूल चटाकर जीती विनर की ट्रॉफी
प्रियंका के बाहर होने से दुखी फैंस,
प्रियंका चौधरी के बाहर हो जाने से फैंस काफी निराश हैं और वो बिग बॉस के मेकर्स को कोस रहे हैं।
विनर ट्रॉफी के लिए होगी शिव ठाकरे-एमसी स्टैन के बीच लड़ाई
प्रियंका चाहर चौधरी तीसरे नम्बर पर रहीं, वो टॉप 2 में जगह नहीं बना पायीं
मंडली ने दी शानदार डांस परफॉर्मेंस
मंडली ने बिग बॉस-16 फिनाले में शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। इसमें साजिद खान, शिव ठाकरे एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर खान, अब्दू रोजिक और निम्रत कौर अहलूवालिया शामिल रहे। उनके बाद अर्चना गौतम, शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी डांस करती नजर आईं।
Bigg Boss 16 Finale: Archana Gautam की जर्नी
Bigg Boss: अर्चना गौतम हुईं बाहर
अर्चना गौतम टॉप 3 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अर्चना घर में चौथे नंबर पर थी। अर्चना से पहले शालीन भनोट आउट हुए। शालीन को घर में सबसे कम वोट मिले हैं।
अर्चना ने शिव की मां से मांगी मांफी
विनर का ऐलान करने से पहले बिग बॉस ने सभी पांच फाइनलिस्ट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम से उनके घरवालों को मिलवाया। इस दौरान अर्चना ने शिव की मां से अपने किए के लिए मांफी मांगी।
Bigg Boss 16: Shalin Bhanot की जर्नी
शालीन भनोट को एकता कपूर ने दिया शो का ऑफर
बिग बॉस सभी पांचों कंटेस्टेंट से कहते हैं कि उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लेना होगा जो सबसे कम डिजर्विंग हैं। अगर उसे दर्शकों के भी सबसे कम वोट मिलते हैं तो प्राइज मनी बढ़ जाएगी। सभी शालीन का नाम लेते हैं। उसके बाद सलमान बताते हैं कि उन्हें दर्शकों के भी सबसे कम वोट मिले हैं। इतना ही नहीं शो से बाहर निकलते ही शालीन की किस्मत चमक गई है। उनको एकता कपूर का नया शो ऑफर किया गया है।
Bigg Boss 16 Grand finale Live: Top 3 में शामिल हुए एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे
Bigg Boss 16 Grand finale Live: प्रियंका ने शिव ठाकरे को बताया सेल्फिश, शातिर और बदतमीज
Bigg Boss 16 Grand finale Live: शालीन भनोट के बाद अर्चना गौतम भी हुईं शो से बाहर
शालीन भनोट हुए बिग बॉस 16 से बाहर
Bigg Boss 16 Grand finale Live: अब्दु रोजिक बने छोटे तारा सिंह, सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ की जमकर मस्ती
Bigg Boss 16 Grand finale Live: निमृत-शालीन ने गिनाई एक-दूसरे की कमियां
बिग बॉस 16 के फिनाले एपिसोड पर शालीन और निमृत ने एक-दूसरे की कमियां गिनाईं। इन दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ान निकाली।
Bigg Boss 16 Grand finale Live: प्रियंका ने अंकित के साथ शेयर किए स्पेशल मूमेंट
प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित को देखकर कहा कि वो एक्टर में कुछ बदलाव देख रहे हैं। कृष्णा अभिषेक और भारती ने इस बात पर प्रियंका की टांग खींची।
बिग बॉस 16 फिनाले की शूटिंग के लिए पहुंचे करण कुंद्रा, मीडिया से की मुलाकात
बिग बॉस 16 फिनाले पर भारती ने दिए मीडिया को पोज
टीवी की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने बिग बॉस 16 फिनाले पर जमकर पोज दिए। भारती सिंह भाईजान के शो पर प्रतियोगियों की जमकर खिचाई करेंगी। भारती सिंह के साथ-साथ कृष्णा अभिषेक भी मंच पर आएंगे और प्रतियोगियों संग मजाक करेंगे। भारती जल्द ही अपना शूट निपटा देंगे, जिसके बाद वो भाईजान के साथ मंच शेयर करेंगी।
बिग बॉस 16 के सेट पर पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ बिग बॉस 16 के मंच पर पहुंच गए हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस 16 फिनाले पर पहुंचे हैं। सलमान खान के शो से सनी पाजी अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन शुरू करेंगे। फिल्म गदर 2 का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है।