टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Finale: टीना दत्ता को छोड़ अर्चना गौतम के प्यार में पड़े शालीन भनोट, एमसी स्टैन ने किया इनकार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 11, 2023, 06:44 PM IST

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस का फिनाले काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। फिनाले में रोहित शेट्टी ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। इसके अलावा उन्होंने कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए भी कास्ट किया। ये मौका शिव ठाकरे को मिला है।

Image

bigg boss 16 finale (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 का कल फिनाले है। फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन हैं। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए वोट कर रहे हैं। फिनाले से पहले घर में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई। रोहित ने घर में कांच का दरवाजा तोड़कर धमाकेदार एंट्री की। रोहित ने घरवालों के साथ कई मजेदार टास्क किए। टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने अर्चना गौतम (Archana Gautam) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को लवर की भूमिका निभाने को कहा। इसके अलावा एमसी स्टैन को अर्चना के पिता की भूमिका निभाने के लिए कहा गया। एमसी स्टैन पापा तौकीर खान की भूमिका निभाते हुए दोनों की शादी के लिए इनकार कर देते हैं।

शालीन और अर्चना माजकियां अंदाज में एमसी स्टैन से शादी की बात करते हुए नजर आते हैं। एमसी स्टैन शालीन का जमकर मजाक उड़ाते हैं। एमसी स्टैन की एक्टिंग देखकर सभी घरवाले लोट-पोट होकर हंसने लगते हैं।

अर्चना और शालीन की शादी पर एमसी स्टैन ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर अर्चना और शालीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। अर्चना गौतम और शालीन भनोट फिनाले में भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। अर्चना ने हवा- हवाई गाने पर डांस किया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शिव ठाकरे की जर्नी को दिखाया गया। अर्चना अपनी जर्नी को देखने के बाद खुश से झूम उठी थी। वहीं, शालीन भनोट अपनी जर्नी देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं।

मेकर्स की तरफ से फिनाले के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। बिग बॉस 16 का फिनाले काफी ग्रैंड होने वाले हैं। दर्शक इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article