Bigg Boss 16 फेम अब्दु रोज़िक ने आगे बढ़ाई अपनी शादी की डेट, बॉक्सिंग मैच लिए कराएंगे मंगेतर को और इंतजार

Bigg Boss 16 Fame Abdu Rozik wedding date postpone: ​सोशल मीडिया सनसनी और बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोज़िक ने 6 जुलाई को दुबई के कोका कोला एरिना में ऐतिहासिक खिताबी मुक्केबाजी मुकाबले के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित शादी को स्थगित कर दिया है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।

Bigg Boss 16 Fame Abdu Rozik wedding date postpone: सोशल मीडिया सेन्सेशन और बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोज़िक को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उनकी सगाई की तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें वह अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे थे। खबर थी की अब्दु रोज़िक 7 जुलाई को मंगेतर अमीरा संग निकाह पढ़ेंगे। हालांकि अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया है। अपने करियर के लिए उन्होंने ये अहम फैसला लिए है, जिसके बाद अभी उनकी मंगेतर को शादी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।

Bigg Boss 16 Fame Abdu Rozik wedding date postpone

बता दें कि अब्दु रोज़िक को अपना पहला बॉक्सिंग मुकाबला पेश किया गया है, जो 6 जुलाई को कोका कोला एरिना में खेला जाएगा। अब्दु रोज़िक ने इस जीवन-परिवर्तनकारी अवसर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपने जीवन में किसी खिताब के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। इस साल मेरे करियर और मेरे प्रेम जीवन के लिए इतनी सारी अच्छी चीजें होने के बाद, दुर्भाग्य से, मुझे शादी को स्थगित करना पड़ रहा है क्योंकि यह मैच हमें भविष्य के लिए बहुत बड़ी वित्तीय सुरक्षा देगा।"

End of Feed