Bigg Boss 16 Abdu Rozik Called Off Wedding: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक भारत के हर घर में अपनी पहचान बनाई। सिर्फ यही नहीं सभी अब्दु की क्यूटनेस पर काफी ज्यादा फिदा भी हैं। जल्द ही अब्दु रोजिक अपनी मंगेतर अमीरा संग शादी करने वाले थे, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। अब एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अब्दु ने बताया की उन्होंने अमीरा संग अपनी शादी तोड़ दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर इस शादी तोड़ने का क्या कारण था।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने मंगेतर अमीरा संग अपनी शादी तोड़ दी है, जो फैंस के लिए एक दुखड़ और शाकींग खबर है। अब्दु रोजिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। कारण बताते हुए अब्दु कहते हैं कि जैसे-जैसे हमारा रिश्ता आगे बढ़ता रहा हम दोनों को यह एहसास हुआ की रिश्ते में संस्कृति अंतर है। इस कारण हमने शादी ना करने का फैसला लिया। जिंदगी के जुड़े सभी अनुभवों ने उनके रिश्ते को एक नया देखने का नजरिया दिया। साथ ही यह भी बताया की उनकी बीमारी ठीक होने की राह पर है और वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं।
अब्दु रोजिक के फैंस इस खबर से काफी ज्यादा दुखी हैं और दुआ कर रहे हैं की इंफ्लुएंसर को जिंदगी मे फिर से प्यार मिले। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक अपने गानों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले अब्दु ने एक मुकाबले के लिए शादी को पोस्टपोन भी किया था।
