बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अपनी सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। भले ही बिग बॉस 16 नहीं जीती हो। लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता है। बिग बॉस से निकलने के बाद प्रियंका को कई सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर से हाल ही में पूछा गया है कि अगर अंकित नहीं है तो आप बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। प्रियंका ने कहा- एमसी स्टैन (Mc Stan) और अब्दू रोजिक।
priyanka chahar choudhary (credit pic: instagram)
उन्होंने कहा कि एमसी स्टैन की पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगती है। वो मुझे बतौर रियल लगता है। उसका दिल बहुत साफ है। अगर आपको बिग बॉस के कंटेस्टेंट का ग्रुप बनना हो तो किन लोगों के साथ जुड़ना पसंद करेगी। प्रियंका ने अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, टीना दत्ता, गौतम विज का नाम लिया। एक्ट्रेस से पूछा गया कि एमसी स्टैन को क्यों नहीं जोड़ेगी ग्रुप में? प्रियंका ने कहा, क्योंकि वो कुछ बोलेगा ही नहीं।
इस कंटेस्टेंट को डेट करना चाहती हैं प्रियंंका
एमसी स्टैन भी शो में प्रियंका चाहर चौधरी की खूबसूरती की तारीफ कर चुके हैं। स्टैन ने कहा था कि वो प्रियंका के साथ म्यूजिक वीडियो करना चाहेंगे। अब दोनों साथ में जल्द कब दिखते हैं इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर हैं। ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि प्रियंका ये शो जीतेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान ने कहा था मेरे लिए तो विनर प्रियंका ही है। बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो गया है। कंटेस्टेंट्स का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस शो से हर कंटेस्टेंट्स को घर- घर में पहचान मिली है।
