बिग बॉस 16 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। शो में अब्दू ने अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया था। तजाकिस्तानी सिंगर ने अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से शो को पहले ही छोड़ दिया था। दुनियाभर में अब्दू की फैन फॉलोइंग हैं। अब्दू को उनके फैंस प्यार से छोटा भाईजान कहकर बुलाते हैं। कुछ समय पहले ही सलमान और अब्दू रोजिक का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सलमान ने अब्दू को गोद में उठाकर डांस किया था।
salman khan and abdu rozik (credit pic: social media)
अब्दू रोजिक हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर दिखाई दिए। एक्टर ने बताया कि मैं भाईजान के साथ बर्गर खाने आया हूं। अब्दू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स छोटे भाईजान को ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अब्दू रोजिक
वीडियो में अब्दू रोजिक सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखाई देते हैं। अब्दू ने इस दौरान पैपराजी को पोज देते हुए कहा कि मैं आज सलमान खान के साथ बर्गर खाने आया हूं। सिंगर हमेशा की तरह कैजुअल आउटफिट में नजर आए। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब्दू की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब्दू साजिद का चम्मचा है। दूसरे यूजर ने लिखा, शो खत्म होने के बाद भी प्रियंका से जलन होती है। तीसरे यूजर ने लिखा, छोटा बर्गर फिर से आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- भगाओ इसे देश से
अब्दू रोजिक का हाल ही में प्यार गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को फैंस ने बेहद पंसद किया है। अब्दू सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। फिल्म में अब्दू डॉन की भूमिका निभाएंगे। सलमान खान अब्दू को बेहद पसंद करते हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। बिग बॉस 16 में अब्दू इकलौते ऐसे सदस्य थे जिसे कभी भी सलमान खान से डांट नहीं पड़ी थी।
