Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के नए कैप्टन अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) है। उनकी कैप्टेंसी में जहां ज्यादातर घरवाले खुश थे। वहीं की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) नाखुश थी। वो अब्दू को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी। अर्चना ने अब्दू की कैप्टेंसी पर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद घरवाले उनके खिलाफ हो गए थे। अर्चना गौतम को लेकर बिग बॉस के घर से बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस को घर से फिजिकल वायलेंस की वजह से बाहर निकाल दिया गया है।
Archana Gautam and Shiv Thakare (image : instagram)
खबरों के मुताबिक अर्चना गौतम और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अर्चना ने अपना आपा खो दिया और उनके साथ हिंसा की। बिग बॉस ने कुछ देर के लिए लाइव फीड बंद कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, अर्चना को आधी रात 3 बजे शो से बाहर निकाल दिया गया। इस खबर को जानने के बाद अर्चना के फैंस दुखी हो सकते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि अर्चना बिग बॉस की क्वीन है।
अर्चना गौतम हुईं शो से बाहर!
अर्चना और शिव के बीच के झगड़े के बारे में तो नहीं पता, लेकिन ये झगड़ा शायद अब्दू रोजिक को लेकर हुआ है। अर्चना गौतम अब्दू की कैप्टेंसी को लेकर नाराज थी। उन्होंने अब्दू के कैप्टेंसी में कोई भी काम करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं अर्चना की वजह से पहली बार अब्दू रोजिक का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
BREAKING! #BiggBoss_Tak There is news that Archana hit Shiv Thakare and due to physical violence, Bigg Boss has t… t.co/EYyP7sMgtQ
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
अर्चना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंन फॉलोइंग है। वो घर के हर मुद्दे में बोलती है। घर के ज्यादातर सदस्य अर्चना से परेशान है। उनका घर में कोई दोस्त नहीं है। अर्चना की दोस्त प्रियंका चौधरी से भी नहीं बनती हैं। पिछले दिनों दोनों का बहुत झगड़े हुए थे। अर्चना शो की शुरुआत हफ्ते से घर में चर्चा में बना रही हैं।
