Bigg Boss 16 के फिनाले के लिए भारत आए अब्दू रोजिक, फैंस ने छोटे भाईजान से की खास अपील

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2023, 08:49 PM IST

Bigg Boss 16: 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होने वाला है। फैंस अपने पंसदीदा कंटेस्टेंट्स को लगातार वोट कर रहे हैं। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक शो के फिनाल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक भी भारत पहुंच चुके हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने फिनाले वीक में है। हर कोई बिग बॉस के फिनाले का इंतजार कर रहा है। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले है। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट अपील कर रहे हैं। टीना दत्ता ने अपनी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी के लिए वोट अपील की थी। शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे टॉप 5 सदस्य हैं। फिनाले वीक से पहले घर के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) भी भारत लौट चुके हैं। अब्दू खासतौर पर बिग बॉस के फिनाले के लिए भारत आए हैं।

abdu rozik (7)

abdu rozik (credit pic: instagram)

फिनाले पर मंडली साथ में डांस परफॉर्मेंस कर सकती हैं। इसका मतलब है कि एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, निमृत, साजिद, सुंबुल, अब्दू साथ में परफॉर्म करेंगे। फैंस के लिए मंडली को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब्दू के म्यूजिक वीडियो प्यार को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पहली बार अब्दू ने हिंदी और पंजाबी में गाया है।

End of Feed