Lock Upp 2: Rubina Dilaik ने Karan Kundrra के जबड़े से निकाला Kangana Ranaut का शो? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 22, 2023, 02:57 PM IST

Lock Upp 2: टीवी एक्ट्रेस रुबीला दिलैक (Rubina Dilaik) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना अब एक नए रिएलिटी शो लॉप अप 2 (Lock Upp 2) में एक जेलर के रूप में नजर आने वाली हैं। लॉप अप 2 के लिए वह करण कुंद्रा को रिप्लेस करने वाली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉक ऑप 2 में नजर आएंगी रुबीना दिलैक।
  • रुबीना, करण कुंद्रा को रिप्लेस करने वाली हैं।
  • रुबीना बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

Rubina Dilaik in Lock Upp 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो लॉक अप (Lock Up) एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। क्योंकि इसका नया सीजन लॉक अप 2 अब शुरू होने वाला है। लॉक अप के लिए कंगना रनौत ने निश्चित रूप से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लॉक अप का पहला सीजन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम किया था। इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो के पहले सीज़न की रनर अप पायल रोहतगी रही थीं। हालांकि, अब लॉक अप के दूसरे सीजन में कई बदलाव भी होने वाले हैं। जिससे कंगना रनौत का यह शो और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगा। कंगना की इस जेल में अब एक नए जेलर की भी एंट्री होने वाली है,जो पूरे सीजन में एक अहम भूमिका निभाता नजर आएगा। पहले जेलर की भूमिका करण कुंद्रा निभा रहे थे, हालांकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार रुबीना उन्हें रिप्लेस करती नजर आ सकती हैं।

Rubina dilaik in Lock Upp 2

Rubina dilaik in Lock Upp 2

रुबीना दिलाइक बनेंगी नई जेलर?

लॉक अप सीजन 2 सुर्खियां बटोर रहा है। लॉक अप 2 के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम भी शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद अब जेलर की भूमिका निभाने के लिए भी एक नया नाम सामने आ रहा है। पहले लॉक अप में करण कुंद्रा ने जेलर की भूमिका निभाई और जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि वह अब रियलिटी शो के सीजन 2 का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रुबीना दिलैक अब जेलर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। हालांकि ऐसा नहीं है, खुद रुबीना ने अब इस बात पर रिएक्ट किया है। हमारे सहयोगी जूम से बात करते हुए रुबीना ने इसे महज एक अफवाह बताया है।

End of Feed