Bhavika Sharma Unfollow Avinash Mishra: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में सवी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं भाविका शर्मा इन दिनों सुर्खियों में है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती है। ऐसा कहा जाता था कि भाविका शर्मा टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा को डेट कर रही हैं। लेकिन हमेशा दोनों ने अपने इस रिश्ते को सिर्फ सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला कि भाविका शर्मा ने अविनाश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है जिसका कारण ईशा सिंह बताई जा रही है।
कुछ समय पहले 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के दो लव बर्ड्स ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) डिनर डेट पर देखा गया। हालांकि ऐसा लग रहा है कि ये चीज अविनाश मिश्रा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को कुछ पसंद नहीं आई। तभी तो ईशा संग तस्वीरें बाहर आते ही भाविका ने अविनाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसी के साथ-साथ भाविका ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर कि जिसे कैप्शन देते हुए लिखा कि 'पता चला, वफ़ादारी हमेशा के लिए नहीं होती। लेकिन अच्छा दिखना? यह हमेशा के लिए है।'
भाविका के इस पोस्ट को देखते ऐसा लगा कि क्या अविनाश ने उन्हे धोखा दिया है? अभी तक अविनाश ने इस पोस्ट पर अपनी कोई सफाई नहीं दी है। पोस्ट से बात साफ हो गई है कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (Eisha Singh) की नजदीकियों ने भाविका शर्मा का दिल दुखाया है। बता दें भाविका शर्मा को ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा संग 'खतरों के खिलाड़ी 15' ऑफर किया गया है।
