Bhavika Sharma New Look After 7 year leap in GHKKPM: गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में एक बड़ी छलांग लगाई है। बता दें की शो में 7 साल का लीप आया है। हालांकि लीप की खबर ने प्रशंसकों को निराश कर दिया। लोग नहीं चाहते कि ईशान और सावी की जोड़ी टूटे। क्योंकि शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की खूबसूरत जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई है। बता दें कि लीप के बाद, केवल भाविका, अंकिता खरे, मानसी साल्वी और इंद्रनील भट्टाचार्य को पुरानी कास्ट में रखा गया है। शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ दिया है और लोग उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच लीप के बाद भाविका शर्मा का नया लुक देखने को मिल रहा है और अभिनेत्री इस नए अंदाज से काफी खुश नजर आ रही हैं। आइए इस रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।
लीप के बाद, सावी एक स्कूल टीचर हैं। वह खूबसूरत साड़ी और बिंदी पहने हुए दिखाई देती हैं। भाविका शर्मा ने लीप के बाद अपने नए लुक के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने टेली टॉक से बात की और कहा कि सवी का किरदार अपने आप में अनूठा है और अब सात साल की लीप के साथ सवी के लुक में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले सावी एक कॉलेज स्टूडेंट थी और उसका लुक बहुत ट्रेंडी था लेकिन अब सवी एक महिला है और इसलिए वह साड़ी पहनती है और काजल और बिंदी लगाती है।
अभिनेत्री ने आगे कहा कि नया लुक सिंपल लेकिन एलिगेंट है और यही इसकी खूबसूरती है। उन्हें सावी का नया लुक पसंद है क्योंकि यह आरामदायक और क्लासी है। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि प्रशंसक गुम है किसी के प्यार में सावी के नए लुक की सराहना कर रहे हैं।
