Bharti Singh की सर्जरी कर सफलतापूर्ण निकाली गई पथरी, अस्पताल से भी मिली छुट्टी

Bharti Singh Surgery Successfull: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी बिगड़ती हुई सेहत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने हाल ही में अपने वलॉग्स में बताया की उनकी सर्जरी हो गई है।

Bharti Singh Surgery Successfull: टीवी इंडस्ट्री की टॉप कोमेडियन में से एक भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सिर्फ यही नहीं वह इन दिनों अपनी खराब सेहत की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अब उन्हे छुट्टी मिल गई है। कुछ समय पहले भारती के टेस्ट में देखने को मिला की उनके शरीर में पथरी है, जिसकी वजह से वह कुछ खा और पी नहीं रही थी। सिर्फ यही नहीं उनकी हालत इतनी खराब थी की वह शूटिंग पर भी नहीं जा पा रही थी, ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हे सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

Bharti Singh Surgery Successfull

अब भारती सिंह (Bharti Singh) ने खुद वलॉग्स में फैंस को अपडेट देते हुए बताया की उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। ऐसे में उनकी सेहत में काफी आराम मिल है, सिर्फ यही नहीं उन्हे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। वलॉग में देखने को मिला की कैसे उनसे मिलने उनका बेटा गोला अस्पताल आया ऐसे में वह काफी खुश हुईं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने फैंस को पेट से निकली पथरी भी दिखाई जो साइज़ में काफी बड़ी थी।

End of Feed