Bharti Singh reacts to trolls: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया है। वह अपने मजाकियाँ अंदाज से लोगों को खुश करना जानती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी सोशल मीडिया का एक वर्ग अभिनेत्री को ट्रोल करने से बाज नहीं आता है। बता दें कि भारती सिंह ने हाल ही में अपने ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, तो लोग उन पर भद्दे कमेंट लिखते हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजार डालते हैं।
अपने हालिया व्लॉग में, भारती ने ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, तो लोग उन पर भद्दे कमेंट लिखते हैं। "मैं जब कोई संडे सी फोटो डालती हूँ तो मुझे पांडा, गेंदी पर कमेंट आते हैं, लेकिन मुझे पांडा और गेंदी बहुत प्यारे लगते हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मुझे परवाह नहीं है कि लोग क्या लिखते हैं और मैं इन टिप्पणियों से अप्रभावित हूं। मैं उन लोगों की मानसिकता समझ सकती हूं।
वर्क फ्रन्ट की बात करें तो अभी अभिनेत्री फिलहाल लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रही हैं। शो के फॉर्मेट के अनुसार, सेलिब्रिटी शेफ कोच हरपाल सिंह सोखी और भारती सिंह हर डिश को चखते हैं और फिर तय करते हैं कि स्टार किसे मिलेगा।
