'सुपर डांसर चैप्टर 5' के मंच पर भावुक हुईं भारती सिंह, इस कंटेस्टेंट का दर्द देख नहीं रुके आंसू

Bharti Singh Goes Emotional In Super Dancer Chapter 5: टीवी का सबसे बेहतरीन रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' आ चुका है। इस हफ्ते शो में गेस्ट के रुप में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शामिल होंगे। जहां एक तरफ शो में दोनों कॉमेडियन हँसी का माहौल बनाएंगे, वहीं दूसरी कंटेस्टेंट शैंकी के लिए भारती के दिल में प्यार उमड़ेगा।

Bharti Singh Goes Emotional On Super Dancer Chapter 5: बच्चों को डांस की उड़ान देने वाला शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' (Super Dancer Chaper 5) हर बार की तरह इस बार भी काफी मजेदार है। इस प्लेटफॉर्म ने बच्चों के साथ-साथ उनके परिवार के सपनों को भी पूरा किया है। शो में आए दिन नए-नए गेस्ट देखने को मिलते रहते हैं। तो वहीं इस हफ्ते 'सुपर डांसर 5' में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने अंदाज से शो में तड़का लगाने आएंगे। इसी बीच भारती काफी इमोशनल हो जाएंगी, क्योंकी उन्हें एक कंटेस्टेंट में अपनी मां की झलक दिखाई देगी।

bharti

photo credit: sony

शो का एक कंटेस्टेंट जिसका नाम शैंकी है। उसे देखते ही भारती की आंखे भर आई। जहां हर कंटेस्टेंट के साथ उनकी मां नजर आई, वहीं शैंकी के पास कोई नहीं था। दरअसल शैंकी की मां अस्पताल में भरती हैं। यह देखकर भारती को बहुत अफसोस हुआ और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए शैंकी की मां से कहा कि "आपका बेटा बहुत अच्छा लड़का है। मैं बताना चाहती हूं कि मेरी मां भी शैंकी की मां की तरह ही किडनी के इलाज से गुजरी थी। चूकिं यहां सभी कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ हैं और वो अपने बच्चों को खाना खिलाती हैं, ब्रेक के बाद उन्हें बाहार लेकर जाती हैं। तो मैं आपसे यह परमिशन लेना चाहती हूं कि मैं शैंकी को अपने घर ले जाकर उसे सफेद मक्खन के साथ गोभी के पराठे बनाकर अपने हाथ से खिलाऊं।"

End of Feed