Bhabi Ji Ghar Par Hai फेम Saumya Tandon हुईं अस्पताल में भर्ती, लोगों के बीच बड़ी चिंता

Saumya Tandon Admitted in Hospital: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर रक बताया की वह अस्पताल में भर्ती हैं बीमार होने की वजह से।

Saumya Tandon Admitted in Hospital: शो भाभी जी घर पर हैं से घर-घर मशहूर हुईं सौम्या टंडन अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय'बनी रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी जिंदगी की सभी अपडेटस देती रहती हैं, जिससे उनकी फैन फालोइंग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को एक बुरी खबर दी है की वह काफी बीमार है जिसके चलते उन्हे अस्पताल में भर्ती होना पढ़ा है। इसी के साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी लिखा, आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए इस रिपोर्ट में।

Saumya Tandon Admitted in Hospital

दरअसल सोशल मीडिया पर सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने पोस्ट शेयर कर दिखाया की वह अस्पताल में भर्ती हैं साथ ही उनके हाथ में ड्रिप भी लगी हुई है। जिसे देख फैंस काफी चिंता में आ गए और एक्ट्रेस को ठीक होने की दुआ देने लगे। ऐसे में यह तस्वीर शेयर एक्ट्रेस ने लिखा की तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट होकर उभरेंगे। आपकी शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद। इसी के साथ ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

End of Feed