'Kundali Bhagya' से नहीं कटा बसीर अली का पत्ता, नए लुक से लूटेंगे फैंस का दिल

Baseer Ali not quitting Kundali Bhagya: सना सैय्यद, बशीर अली और पारस कलनावत तीन लीड के रूप में कुंडली भाग्य में शामिल हुए। अब अफवाह थी कि बशीर अली को शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकीन खबर आ रही है कि वह नए लुक के साथ शो में वापसी करेंगे।

Baseer Ali not quitting Kundali Bhagya: कुंडली भाग्य को जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था, जब इसके मूल शो कुमकुम भाग्य ने चौंकाने वाली रेटिंग हासिल की थी। स्पिन-ऑफ शो में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य मुख्य भूमिका में थे। धीरज ने 2022 में डेली सोप को अलविदा कह दिया और निर्माताओं ने शक्ति अरोड़ा को नई लीड के रूप में पेश किया। वहीं जनरेशन लीप लेने के बाद, शक्ति ने धारावाहिक छोड़ दिया। सना सैय्यद, बशीर अली और पारस कलनावत तीन लीड के रूप में कुंडली भाग्य में शामिल हुए। अब अफवाह थी कि बशीर अली को शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकीन खबर आ रही है कि वह नए लुक के साथ शो में वापसी करेंगे। आइए रिपोर्ट देखते हैं।

Baseer Ali not quitting Kundali Bhagya

रिपोर्ट के मुताबिक बशीर अली कुंडली भाग्य को छोड़ कर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा "मैं एक छोटे से ब्रेक पर था अब दर्शक जल्द ही मुझे स्क्रीन पर वापस देखेंगे। मैं शौर्य लूथरा का किरदार निभाने का मौका देने के लिए निर्माताओं का आभारी हूं और उत्साहित हूं। यह एक अद्भुत अनुभव है कि मुझे अपने अंदर के अभिनेता को तलाशने और चुनौती देने का मौका मिल रहा है। मैं दर्शकों का मनोरंजन करने और उनका दिल जीतने के लिए खुद पर गर्व महसूस करता हूं।''

End of Feed