Barkha Bisht On Dating & Breakup With Karan Singh Grover: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना बरखा बिष्ट हाल ही में अपनी प्रोफेशनल के साथ-सरह पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में बरखा ने अपनी टूटी हुई शादी और एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बातचीत की। इसी इंटरव्यू में बरखा ने कबूला की उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर को डेट दिया था। सिर्फ यही नहीं बरखा ने ये भी बताया की उन्हे करण में क्या बात पसंद आई जिसके चलते वो उनसे खींचती चली गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) संग अपने रिश्ते को लेकर बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) ने कहा 'हाँ मैं एक्टर को 2 साल तक डेट दिया था। मुझे नहीं पता मैं उससे क्यू अट्रैक्ट हुई लेकिन उस समय मैं बच्ची थी। इतना याद है कि करण बहुत दयालु आदमी थे जिसके वजह से मैं उनकी तरह खींची चली गई थी। लोगों को गलतफहमी है को बहुत घमंडी इंसान है लेकिन ये सब झूठ है। क्यूंकी बॉम्बे मैं नई आई थी और जहां मुझे काइन्डनेस दिखाई दी मैं उधर चली जाती थी।
बरखा आगे कहती हैं कि हम ये नहीं भूल सकते की करण सिंह ग्रोवेर कितने स्मार्ट हैं। उनके उस समय सिक्स पैक एब्स थे और कॉम ऑन मैं भी 23 साल की थी। हम उस समय छोटे थे बड़े होते-होते समझ आया की हम दोनों की चीजें बेहद ही अलग है। वो एक समय था जो अब बीत गया है उससे ज्यादा कुछ भी नहीं। बता दें बरखा बिष्ट ने अपने एक्स पति इंद्रनील सेनगुप्ता पर शादी में चीटिंग करने का भी आरोप लगाया।
