Karan Veer Mehra की वजह से टूटी थी Barkha Bisht की शादी? अब सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया सच

Barkha Bisht on People Blaming Karan Veer Mehra For Her Divorce: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट का साल 2022 में तलाक हुआ था जिसके लिए लोगों ने करण वीर मेहरा को जिम्मेदार ठहराया था। अब तलाक के 3 साल बाद एक्ट्रेस ने लोगों को सच बताया की असल में करण का शादी टूटने में कोई हाथ नहीं था।

Barkha Bisht on People Blaming Karan Veer Mehra For Her Divorce: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट भले ही टीवी की दुनिया से गायब हुई हैं लेकिन ओटीटी पल्टफॉर्म पर अपनी एक्टिंग से आग लगा रही हैं। छोटे परदे पर तमाम हिट सीरियल देने के बाद एक्ट्रेस अब ओटीटी की मेगा स्टार बन गई है मानों। जैसा की हम जानते हैं साल 2022 में बरखा बिष्ट का अपने पति से तलाक हो गया था। ऐसे में लोगों ने बरखा के खास दोस्त करण वीर मेहरा को इस तलाक का जिम्मेदार माना। अब इतने सालों बाद बरखा ने जनता को सच बताते हुए करण का साथ दिया।

Barkha Bisht on People Blaming Karan Veer Mehra For Her Divorce

सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) कहती हैं 'मुझे पता है लोग करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को मेरे और इंद्रनील सेनगुप्ता के तलाक का दोषी मानते हैं। लेकिन जैसा की मैंने कहा मेरे जिंदगी में कुछ स्पेशल लोग है जिसमें से करण भी है। कई दफा लोगों ने ये भी कहा कि मेरे और करण का चक्कर चल रहा है जिसके लिए ट्रोल भी किया गया। लोगों ने तब भी मुझे ताने मारे जब मैं 'बिग बॉस 18' के घर में करण को सपोर्ट करने पहुंची थी। मैंने लोगों को कहते हुए सुना की करण-करण करती थी इसलिए इसकी शादी टूटी।'

End of Feed