BALH 4 : शिवांगी जोशी की इन खूबियों पर आया हर्षद चोपड़ा का दिल, अपनी को-स्टार की तारीफ करते नहीं थके एक्टर

Harshad Chopra Praises Shivangi Joshi : हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी। दोनों की जोड़ी और इनकी कहानी शो में दिखाई जाएगी। हाल ही में दोनों स्टार्स ने शो लेकर अपने दिल की बात की। एक्टर हर्षद ने बताया कि उन्हें शिवांगी की कौन सी बात अच्छी लगती है। 16 जून को शुरू होगा सीजन 4

Harshad Chopra Praises Shivangi Joshi : टीवी का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं अपने सीजन 4 ( Bade Acche Lagte Hain 4) के साथ तैयार है। शो का प्रोमो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और अब इसके रिलीज का इंतजार है। यह शो 16 जून से सोनी चैनल पर शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में मुख्य किरदार हैं अभिनेता हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) । ये दोनों की जोड़ी और इनकी कहानी शो में दिखाई जाएगी। हाल ही में दोनों स्टार्स ने शो लेकर अपने दिल की बात की। एक्टर हर्षद ने बताया कि उन्हें शिवांगी की कौन सी बात अच्छी लगती है।

Harshad Chopra Praises Shivangi Joshi

ज़ूम के साथ बातचीत करते हुए हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopra) ने अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) की खूबियों का जिक्र किया। हर्षद ने बताया कि शिवांगी अपने काम को लेकर एकदम परफेक्ट हैं। अभिनेता ने कहा, जिस तरह से वह अपने परिवार के साथ व्यवहार करती है, जिस तरह से वह उनसे बात करती है। जिस तरह से वह काम करती है, जिस तरह से वह सब कुछ है। मेरा मतलब है, उसके बारे में क्या पसंद नहीं है। लेकिन वह बहुत संवेदनशील भी है और बहुत समझदार भी है।

End of Feed