Bade Ache Lagte Hain Naya Season Promo Video Release: टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, एकता कपूर के अपकमिंग शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। लंबे वक्त से दोनों शो की शूटिंग में बिजी हैं। उनसे जुड़ी बीटीएस फोटोज भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। खास बात तो यह है कि अब 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस प्रोमो वीडियो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी बतौर ऋषभ और भाग्यश्री बेहद जबरदस्त लगे। वहीं उनकी केमिस्ट्री ने भी लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: Harshad Chopda को बुरे वक्त में अकेला छोड़ गए थे चाहने वाले, एक्टर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि ऋषभ अपनी पत्नी भाग्यश्री के लिए एक ड्रेस चुनता है। जो भाग्यश्री को पसंद तो आती है, लेकिन साइज के लिए वो ऋषभ को डांट देती है। लेकिन जब भाग्यश्री अपने चुने हुए साइज की ड्रेस पहनती है तो उसे परेशानी होती है। ऐसे में ऋषभ दूसरी ड्रेस पर स्मॉल का टैग लगाकर भाग्यश्री को दे देता है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगती है। हालांकि घर लौटते वक्त भाग्यश्री को पता चल जाता है कि ड्रेस असल में मीडियम साइज की है, लेकिन उसके लिए ऋषभ ने टैग बदल दिया था।
'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि ऋषभ, भाग्यश्री का हाथ थामने की कोशिश करता है, लेकिन वो अपना हाथ हटा लेती है। प्रोमो वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि ऋषभ अपनी पत्नी भाग्यश्री पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। लेकिन भाग्यश्री अभी भी असमंजस में है। वीडियो में साफ नजर आया कि शादीशुदा होकर भी दोनों प्यार की तलाश में हैं।
