Baatein Kuch Ankahee Si : पापा को सरप्राइज देने सेट पर पहुंचा Mohit Malik का बेटा,मस्ती में बदला पूरा माहौल

Baatein Kuch Ankahee Si : कल शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सारा माहौल खुशनुमा हो गया। शो पर अचानक से ऐसे सदस्य ने एंट्री ली जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Baatein Kuch Ankahee Si : टीवी का नया शो बातें कुछ अनकही सी धीरे-धीरे फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बातें कुछ अनकही सी में लीड स्टार के तौर पर मोहित मालिक( Mohit Malik) और सायली साळुंख( Sayli Salunkhe) शो में जादू चला रहे हैं। वहीं कल शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सारा माहौल खुशनुमा हो गया। शो पर अचानक से ऐसे सदस्य ने एंट्री ली जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Mohit Malik with Son Ekbir.

बातें कुछ अनकही के सेट पर कल शो के लीड स्टार मोहित मलिक की पत्नी और बेटे ने उन्हें सरप्राइज दिया। अचानक से उनकी पत्नी अदिति मालिक( Aditte Malik) और बेटा एकबीर सेट पर आ गए और सबको चौंका दिया । अपने बेटे को पहली बार शूटिंग सेट पर देख मोहित भी खिल उठे साथ ही शो की पूरी स्टारकास्ट ने बच्चे के साथ मस्ती भी की। मोहित मालिक के बेटे एकबीर ने सबसे हेलो की जिसकी वीडियो मोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। वीडियो शेयर करते हुए स्टार ने लिखा कि यह मेरे लिए बहुत स्पेशल सरप्राइज़ था। मुझे पहली बार सेट पर इतना अच्छा महसूस हुआ एकबीर पहली बार मेरे सेट पर आया था

End of Feed