बाप से बड़ी उम्र के आदमी ने Ayesha Khan की बॉडी पर किया था भद्दा कॉमेंट, सरेआम बाजार में कहे ये शब्द

Ayesha Khan Body Shame: बिग बॉस 17 में भाग ले चुकी आयशा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक भयावह अनुभव को साझा किया। बात दें कि अभिनेत्री बिग बॉस के दौरान कुछ हफ्तों के बाद ही बाहर निकल गईं थीं। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Ayesha Khan Body Shame: आयशा खान ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था और घर में प्रवेश करते ही उन्होंने मुनव्वर फारुकी को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। पहले यह दोनों रिश्ते में थे लेकिन फिर इनके रिश्ते में दरार आ गई। यहां तक कि बिग बॉस के दौरान "वीकेंड का वार" एपिसोड में भी सलमान खान ने मुनव्वर को निशाना बनाने और उनकी सारी निजी बातें बाहर लाने के लिए आयशा की आलोचना की थी। हालांकि आयशा खान कुक हफ्तों के बाद ही शो से बाहर हो गईं थीं लेकिन उन्होंने थोड़े से समय में फेम हासिल कर लिया था। अब अभिनेत्री ने अपने भयावह अनुभव को साझा किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Ayesha Khan

अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में एक उम्रदराज व्यक्ति द्वारा उनके शरीर के अंगों पर टिप्पणी करने के भयानक अनुभव का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं मलाड में रहती थी तो मुझे नहीं लगता कि कभी किसी ने मुझ पर इतना बुरा कमेंट किया होगा। मैं सेव पूरी लेने के लिए नीचे गईऔर एक अंकल जो मेरे पिता से भी बड़े होंगे, वह स्कूटी पर आ रहे थे।

End of Feed