Ayesha Khan Video: मुंबई (Mumbai) समेत देश के कई शहरों में इन दिनों छात्र पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के बाद अब इस आंदोलन ने दूसरे राज्यों में भी रफ्तार पकड़ ली है। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। इस बीच कई फिल्मी सितारे भी छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। अब फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं। हालांकि, प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'NEET को खत्म करना चाहिए...' CJP स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर CM Vijay ने तोड़ी चुप्पी)
आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में लिया (pic credit-instagram)
आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में लिया
फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस आयशा खान ने दावा किया है कि मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किए और कहा कि वह सिर्फ सड़क पर शांतिपूर्वक खड़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें वैन में बैठा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनके हाथ कांप रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्हें क्यों रोका गया। आयशा खान ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शन शुरू भी नहीं किया था। उनके मुताबिक, उनके भाई और कुछ पुरुष दोस्तों को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वह सिर्फ सड़क पर खड़ी होकर अपने भाई के बारे में पता करने की कोशिश कर रही थीं।
आयशा खान ने कही ये बात
सामने आए एक वीडियो में आयशा खान के साथ मौजूद एक छात्र ने दावा किया कि उसका गणित का प्रैक्टिकल एग्जाम था, लेकिन बिना किसी वजह के उसे भी हिरासत में ले लिया गया। उसने कहा कि अगर उसका एग्जाम छूट गया तो उसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आयशा ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर पुलिस वैन में बैठाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि उन्हें जबरदस्ती वैन में बैठाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्होंने न तो कोई हंगामा किया और न ही किसी से बहस की, फिर भी उन्हें सिर्फ सड़क पर खड़े होने की वजह से क्यों हिरासत में लिया गया।
आयशा खान ने बताया कि उन्हें वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्होंने कहा कि वह अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ NEET छात्रों के समर्थन में दादर पहुंची थीं। वहां पहुंचते ही पुलिस ने कहा कि यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है और उनके भाई समेत कुछ लोगों को पुलिस वैन में बैठा लिया गया। हालांकि, आयशा खान ने वर्ली पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनके साथ अच्छा व्यवहार कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद उनके मन में यही सवाल बना हुआ है कि आखिर उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया। बताते चलें कि आयशा खान हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आई थी। उन्होंने इस मूवी में एक गाना किया था, जो कि खूब हिट हुआ। आयशा खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आयशा खान अपनी खूबसूरती से लोगों को घायल कर देती हैं। आयशा खान की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं।
