छोटो आनंदी उर्फ Avika Gor झेल चुकी हैं सेक्सुअल हैरेसमेंट का खौफनाक दर्द , एक्ट्रेस बोली दो बार उस बॉडीगार्ड ने...

Avika Gor Being Sexually Harassed by bodyguard: लोकप्रिय टीवी धारावाहिक बालिका वधू में बाल कलाकार के रूप में मनोरंजन उद्योग में प्रवेश करने वाली अविका गौर ने हाल ही में कजाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान अपने अंगरक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला साझा किया। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Avika Gor Being Sexually Harassed by bodyguard: अभिनेत्री अविका गोर ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक बालिका वधू में बाल कलाकार के रूप में मनोरंजन उद्योग में प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने खुद को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सफल अभिनेत्रियों में से एक में खुद को स्थापित किया है। बता दें कि आज भी बहुत से लोग अभिनेत्री को छोटी आनंदी के रूप में जानते हैं। अब इस बीच अविका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चौकानें वाला खुलासा किया है। बता दें कि अभिनेत्री ने उस घटना को साझा किया जब उनके साथ एक बॉडीगार्ड ने गंदी हरकत की थी। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Avika Gor Being Sexually Harassed by bodyguard

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अविका ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि वह स्टेज की तरफ जा रही थी, तभी उसे पीछे से किसी ने गलत तरीके से छुआ। पीछे मुड़कर उसने देखा कि यह उसका बॉडीगार्ड था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना दो बार हुई। जैसे ही मैं दुबारा आगे बढ़ी उसने दुबारा मुझे गलत तरीके से छुआ लेकिन तभी उसे रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया।

End of Feed