Anupama 3 TV Star RE-entry: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं तड़कते भड़कते मसाले की वजह से कहानी में काफी रोमांच देखने को मिल रहा है जिसके चलते शो टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। इसी के साथ मेकर्स ने शो में तीन एक्स कलाकारों की री एंट्री कराई जो अब अनुपमा और अनुज को एक करने में मदद करने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उन कलाकारों के नाम।
अनुपमा (Anupama) के मेकर्स ने सीरियल की टीआरपी के कारण कहानी में फिर 3 एक्स कलाकारों की एंट्री कराई है। फैंस की गुहार के बाद शो में जल्द अनुज और अनुपमा का मिलने देखने को मिलेगा जिसके चलते इन 3 किरदारों का मौजूद होना काफी जरूरी है। जसवीर कौर जो देविका का किरदार निभा रही हैं, मेहुल निसार अनुपमा का भाई और अधिक पाखी का पति शो में एंट्री ले चुके हैं। मेकर्स के इस फैसले से फैंस और दर्शक काफी ज्यादा खुश है और उम्मीद कर रहे हैं की कहानी में काफी कुछ नया देखने को जरूर मिलेगा।
अनुपमा के आज एपिसोड में दिखाया जाएगा की इशानी को गलत दवाई देने पर पाखी और वनराज बाबू जी को खरी खोटी सुनाएंगे। गलती के चलते हंसमुख गिलट में आ जाएगा और घर छोड़ गायब हो जाएगा, यह देख अनुपमा फिर समझदारी दिखाते हुए बाबू जी को घर वापिस लाती है। वहीं दूसरी तरफ आध्या काफी खुश होती है की वह अनुज संग भारत आई।
