Avika Gor Being Sexually Harassed by bodyguard: अभिनेत्री अविका गोर ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक बालिका वधू में बाल कलाकार के रूप में मनोरंजन उद्योग में प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने खुद को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सफल अभिनेत्रियों में से एक में खुद को स्थापित किया है। बता दें कि आज भी बहुत से लोग अभिनेत्री को छोटी आनंदी के रूप में जानते हैं। अब इस बीच अविका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चौकानें वाला खुलासा किया है। बता दें कि अभिनेत्री ने उस घटना को साझा किया जब उनके साथ एक बॉडीगार्ड ने गंदी हरकत की थी। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अविका ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि वह स्टेज की तरफ जा रही थी, तभी उसे पीछे से किसी ने गलत तरीके से छुआ। पीछे मुड़कर उसने देखा कि यह उसका बॉडीगार्ड था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना दो बार हुई। जैसे ही मैं दुबारा आगे बढ़ी उसने दुबारा मुझे गलत तरीके से छुआ लेकिन तभी उसे रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया।
अभिनेत्री ने बताया की उस समय, अविका को नहीं पता था कि उसे कैसे जवाब देना चाहिए, लेकिन अब वह खुद को ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए अधिक सक्षम महसूस करती है। "अगर मुझमें पलटकर जवाब देने की हिम्मत होती, तो मैं अब तक बहुत से लोगों को मार चुकी होती। अब मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर सकती हूँ, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अब ऐसा नहीं होगा," अविका ने कहा।
