अविका गोर को मंगेतर मिलिंद चंदवानी ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर कर लुटाया होने वाली बीवी प्यार

Milind Chandwani Birthday Post for Avika Gor: अविका गोर के जन्मदिन पर सबसे प्यारी विश उनके मंगेतर ने की है। मिलिंद चंदवानी ने अपनी होने वाली पत्नी पर खूब प्यार लुटाया है। दोनों की इस बान्डिंग को देख फैंस नजरें उतार रहे हैं। आइए पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Milind Chandwani Birthday Post for Avika Gor: टीवी एक्ट्रेस अविका गोर( Avika Gor) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। बालिका वधू की आनंदी से फेमस हुई एक्ट्रेस अविका अब बड़ी हो गई हैं। यह जन्मदिन उनके लिए थोड़ा खास भी है क्योंकि हाल ही में उनकी सगाई हुई है और वह अपने मंगेतर के साथ यह जन्मदिन मानने वाली हैं। बधाई देने वालों की लिस्ट में सबसे प्यारी विश अविका के मंगेतर ने ही दी है। उन्होंने अविका के साथ सगाई की फोटो शेयर करते हुए प्यार बरसाया है। हर कोई यह देखना चाहता है कि मिलिंद चंदवानी ने अविका के लिए क्या लिखा, आइए बताते हैं

Milind Chandwani Birthday Post for Avika Gor

अविका गोर( Avika Gor) के होने वाले पति मिलिंद चंदवानी( Milind Chandwani) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अविका गोर और मिलिंद अपने पालतू कुत्ते शिरू को गोद में लिए हुए हैं और खुशी से पोज दे रहे हैं। जन्मदिन की पोस्ट में मिलिंद ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार! अविका गोर , सबसे दयालु आत्मा को, मेरी कहानी की नायिका और वह महिला जो जीवन को इतना मजेदार बनाती है !! अपना हमेशा का साथ चुनने (और अपना पागलपन मेरे साथ साझा करने) के लिए धन्यवाद। शिरू ने सिर्फ मुझे स्वीकार नहीं किया- उसने मेरा जश्न मनाया।

End of Feed