Atul Parchure Funeral: मराठी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर लिवर कैंसर से पीड़ित थे। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। एक्टर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था। एक्टर अपनी मां, बेटी और पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। एक्टर का आज दादर में शिवाजी पार्क शमशान घाट में होगा। एक्टर के अंतिम संस्कार में मराठी के कई बिग स्टार्स नजर आए। श्रेयस तेलपड़े, महेश मांजरेकर, निवेदिता सराफ, श्रेया पिलागांवकर, सचिन खेड़कर समेत तमाम सितारों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बढ़ाई गई Salman Khan की सुरक्षा, एक्टर के साथ रहेगी टाइट सिक्योरिटी
Atul Parchure Funeral Photos (credit Pic: Zoom Instagram)
एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए एमएनएस चीफ राज ठाकरे भी पहुंचे थे। एक्टर के पार्थिव शरीर को देखकर निवेदिता फूट फूटकर रोने लगीं। अतुल लंबे समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे। एक्टर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खाफी खराब थी।
सेलेब्स ने नम आंखों से दी अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि
अम्रुता खानविलकर ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि अतुल की तबीयत ठीक नहीं है। वहीं, अतुल परचुरे ने फिर भी दिल है हिंदोस्तानी, गोलमाल और ऑल द बेस्ट समेत कई हिट फिल्मों में साइड रोल प्ले किया था। उन्होंने जागो मोहन प्यारे, मांझा होसिल ना, द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे टीवी शोज में नजर आए थे। वो हिंदी और मराठी थिएटर का बड़ा नाम थे।
