टीवी मसाला

Atul Parchure Funeral: श्रेयस तलपड़े से लेकर महेश मांजरेकर तक आखिरी दर्शन में शामिल हुए ये सितारे, नम आंखों से दी श्रद्धाजंलि

Atul Parchure Funeral: एक्टर अतुल परचुरे के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कल यानी 14 अक्टूबर को एक्टर का निधन हो गया। एक्टर लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। एक्टर को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम सितारे पहुंच रहे हैं। आज उनका अंतिम संस्कार कृष्णा पार्क शमशान घाट में होगा।

Image

Atul Parchure Funeral Photos (credit Pic: Zoom Instagram)

Atul Parchure Funeral: मराठी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर लिवर कैंसर से पीड़ित थे। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। एक्टर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था। एक्टर अपनी मां, बेटी और पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। एक्टर का आज दादर में शिवाजी पार्क शमशान घाट में होगा। एक्टर के अंतिम संस्कार में मराठी के कई बिग स्टार्स नजर आए। श्रेयस तेलपड़े, महेश मांजरेकर, निवेदिता सराफ, श्रेया पिलागांवकर, सचिन खेड़कर समेत तमाम सितारों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बढ़ाई गई Salman Khan की सुरक्षा, एक्टर के साथ रहेगी टाइट सिक्योरिटी

एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए एमएनएस चीफ राज ठाकरे भी पहुंचे थे। एक्टर के पार्थिव शरीर को देखकर निवेदिता फूट फूटकर रोने लगीं। अतुल लंबे समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे। एक्टर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खाफी खराब थी।

सेलेब्स ने नम आंखों से दी अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि

अम्रुता खानविलकर ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि अतुल की तबीयत ठीक नहीं है। वहीं, अतुल परचुरे ने फिर भी दिल है हिंदोस्तानी, गोलमाल और ऑल द बेस्ट समेत कई हिट फिल्मों में साइड रोल प्ले किया था। उन्होंने जागो मोहन प्यारे, मांझा होसिल ना, द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे टीवी शोज में नजर आए थे। वो हिंदी और मराठी थिएटर का बड़ा नाम थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article