Himanshi Khurana से जुड़े विवाद में Asim Riaz ने Bhavya Singh को भेजा लीगल नोटिस, 72 घंटे में जवाब देने की मांग

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2026, 02:16 PM IST

Asim Riaz-Bhavya Singh Controversy: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का पुराना रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। इस विवाद में अब भव्या सिंह की एंट्री के बाद मामला कानूनी मोड़ ले चुका है।

Asim Riaz-Bhavya Singh Controversy: टीवी स्टार आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है। हाल ही में हिमांशी के पुराने रिश्ते को लेकर कई तरह के दावे सामने आए थे, जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस पूरे विवाद में भव्या सिंह (Bhavya Singh) का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम ने भव्या सिंह को उनके एक पॉडकास्ट में किए गए कथित दावों को लेकर सीज एंड डिसिस्ट नोटिस भेजा है। इस खबर के सामने आने के बाद हलचल मच गई है।

Asim Riaz-Bhavya Singh Controversy

आसिम रियाज ने लिया लीगल एक्शन (Image Source: Asim Riaz-Bhavya Singh Instagram)

आसिम रियाज ने लिया ये एक्शन

आसिम रियाज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं अभी हाल ही में आसिम रियाज द्वारा भव्या सिंह पर लिया गया लीगल एक्शन है। भव्या सिंह का दावा किया कि एक होटल का सीसीटीवी फुटेज है जिसमें वो लिफ्ट में उसे खींच-धकेल रहे हैं और थप्पड़ मार रहे हैं। इन बातों के बाद असीम रियाज ने अपने वकील एडवोकेट सुहेल शरीफ के जरिए सीज-एंड-डिसिस्ट नोटिस भेजा है। इसमें इन बयानों को झूठा और बिना जांच का बताया गया है। नोटिस में भव्या और संबंधित मीडिया घरानों को 72 घंटे का समय दिया गया है। एडवोकेट सुहेल शरीफ ने कहा, 'हमारा क्लाइंट अपने खिलाफ किसी भी मानहानिकारक या कानूनी कार्रवाई वाले बयान को बर्दाश्त नहीं करेगा। औपचारिक सीज-एंड-डिसिस्ट नोटिस जारी किया जा चुका है और पालन न करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

End of Feed