Asim Riaz reveals the truth behind comment: बिग बॉस 13 स्टार असीम रियाज़ अपने स्वभाव के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। बता दें की बिग बॉस 13 के दौरान आसिम ने अपने अंदाज से फैंस को काफी खुश किया था और वह रनर अप बनके भी उभरे थे। इसके बाद उन्होंने अभी हाल में खतरों के खिलाड़ी 14 में कदम रखा था। लेकिन वहाँ अभिषेक कुमार झगड़ा और रोहित शेट्टी संग बत्तमीजी करने के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। अब कल बीते दिन असीम रियाज़ (Asim Riaz) का पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हुआ जिसमें उन्होंने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का मजाक बनाते हुए उनको पोस्ट पर कॉमेंट किया हुआ था। हालांकि आज असीम ने अपने उस कॉमेंट का सच बताया है। आइए देखते हैं।
Asim Riaz reveals the truth behind comment
बिग बॉस 13 स्टार असीम रियाज़ (Asim Riaz) का एक पोस्ट कल काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 17 स्टार अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की साड़ी वाली पोस्ट पर भद्दा कॉमेंट किया हुआ था। आयासी रियाज़ ने कमेन्ट करते हुए लिखा "आ गया तु अपनी औकात पे, लेकिन मेरे पास 10 का खुल्ला नहीं है।" हालांकि आज आसिम का एक ताजा पोस्ट सामने आया है जिसमें उनका कहना है कि "ये फेक अकाउंट है, मैंने कोई कॉमेंट नहीं किया है।"
इन सबके बीच बता दें की खतरों के खिलाड़ी 14 के बाद अभिषेक कुमार का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साड़ी पहन वो वीडियो भी बना रहा थे। इसी पोस्ट पर आसिम का कॉमेंट आया था लेकिन बता दें की ये सब फेक है। आसिम ने खुद से कोई कॉमेंट नहीं किया।
