Khatron Ke Khiladi 14 सेट पर बत्तमीजी करने के बाद क्या Asim Riaz ने मांगी सभी से सरेआम माफी?

Asim Riaz News: आसिम रियाज़ का शालीन भनोट और अभिषेक कुमार के साथ हुए उनके झगड़े और सेट पर बत्तमीजी की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। अब शो से निकलने के कुछ दिनों बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं। ​

Asim Riaz News: अभिनेता आसिम रियाज़ हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग लेने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें इससे पहले आसिम बिग बॉस 13 में नजर आए थे और वह शो के पहले रनर-अप भी साबित हुए थे। शो के दौरान उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को काफी पसंद भी किया था। लेकिन बाद में वह कट्टर दुश्मन बन गए थे। अब काफी समय के बाद आसिम ने फिर एक बार खतरों के खिलाड़ी 14 के माध्यम से टीवी पर वापसी की थी। हालांकि वहाँ शालीन भनोट और अभिषेक कुमार के साथ हुए उनके झगड़े और सेट पर बत्तमीजी की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। अब शो से निकलने के कुछ दिनों बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया आर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देख कर लगता है कि वह सरेआम सभी से माफी मांग रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14

असीम रियाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफ़ी के बारे में एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। जिसके बाद उनका यह नोट कुछ ही समय में वायरल हो गया और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। असीम के नोट में लिखा था, "आपकी माफ़ी उतनी ही जोरदार होनी चाहिए जितना कि अपमान था।" बिग बॉस 13 के रनर-अप द्वारा इस तरह का नोट पोस्ट करने के तुरंत बाद, इसे नेटिज़ेंस से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं। जहाँ कई लोगों ने आसिम का समर्थन किया और उन्हें विवाद पर ध्यान न देने की सलाह दी, वहीं कुछ ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया।

End of Feed