Rubina Dilaik पर बिजली की तरह गुस्से में बरसें Asim Riaz, कहा 'ये सीरियल नहीं है...'

Asim Riaz-Rubina Dilaik Fight: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें असीम रियाज टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं असीम ने रुबिना के प्रोफेशन पर भी ताना जड़ दिया। आखिर दोनों के बीच लड़ाई का कारण क्या था जानिए इस रिपोर्ट में।

Asim Riaz-Rubina Dilaik Fight: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का शो 'बैटलग्राउन्ड' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन शो में मेंटोर बन टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक, बिग बॉस के दो एक्स कंटेस्टेंट असीम रियाज, रजत दलाल और अभिषेक मल्हान नजर आ रहे हैं। हर दिन शो में कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया जिसमें इस बार रुबिना और असीम के बीच तू-तू मैं मैं हो रही है। असीम ने गुस्से में आकार कुछ ऐसा कह दिया जिसके चलते रुबिना भी उनपर चिल्ला पड़ीं।

Rubina Dilaik Asim Riaz Fight

शो 'बैटलग्राउन्ड' के प्रोमो कि शुरुआत असीम रियाज (Asim Riaz) की टीम से होती है जिसमें एक कंटेस्टेंट उनके बोले हुए इंस्ट्रक्शन का पालन नहीं करती। गुस्से में भनके हुए असीम कहते हैं कि तुझे मैं बोल रहा हूं किस चीज की अक्कड़ है तुझमें। तू क्या कबड्डी खेलने आई है।' ये देख रुबिना असीम से कहती है 'आप मेंटोर हैं कोच नहीं। आप उसे बिल्कुल डीमोटीवेट कर रहे हैं। जवाब देते हुए असीम कहते हैं 'आपको कुछ नहीं पता ये कोई सीरियल नहीं है।' प्रोफेशन पर उंगली उठते ही रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी ही जगह पर खड़ी हो जाती है और असीम को मुंह बंद करने को कहती हैं।

End of Feed