टीवी मसाला

Shalin Bhanot थे आसिम रिआज़ के बाहर होने की असली वजह, टास्क के बीच दोनों बन बैठे थे कट्टर दुश्मन

Asim Riaz Evicted From Khatron Ke Khiladi 14: बड़ी खबर सामने आ रही है पहले ही टास्क के बाद आसिम रियाज़ को खतरों के खिलाड़ी से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शालीन भनोट संग गरमा-गर्मी के बाद मेकर्स उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। आइए टाइम नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें। ​

Image

Asim Riaz Evicted From Khatron Ke Khiladi 14

Asim Riaz Evicted From Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन इस समय रोमानिया में शूट किया जा रहा है। हालांकि अभी शो शुरू भी नहीं हुआ और इस बीच शो से एक जाने माने चेहरे को मेकर्स ने बाहर निकाल दिया है। ईटाइम्स के सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी के साथ तीखी बहस के बाद आसिम रियाज़ को शो छोड़ने के लिए कहा गया है। लेकिन अब एक और रिपोर्ट सामने आ रही है कि जिसमें आसिम रियाज़ से शो से बाहर होने की असली वजह का खुलासा किया गया है। आइए टाइम नाउ की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

बिग बॉस तक की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार "एक स्टंट के दौरान आसिम रियाज़ और शालीन भनोट के बीच बड़ी लड़ाई हो जाती है। अभिषेक कुमार भी उस झगड़े में कूद पड़ते हैं जिसके बाद स्थिति और बिगड़ जाती है। हो रही बहस को सुलझाने के जब रोहित शेट्टी आगे आते हैं तो आसिम की रोहित शेट्टी के साथ गरमागरम बहस हो जाती है। जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। उन्हें तुरंत प्रभाव से रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

यह भी खबर आ रही है कि पहले टास्क के बाद ही अभिषेक कुमार, असीम रियाज, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया को 'फियर फंदा' मिला और उन्हें पहले एलिमिनेशन टास्क के लिए चुना गया है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, अदिति शर्मा, बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा और अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा शामिल हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article