Ashnoor Kaur New TV Show: टीवी की दुनिया में कलाकारों का आना जाना सदियों से चलता आया है। सिर्फ यही नहीं हिट सीरियल देने के बाद कुछ कलाकार इंडस्ट्री को छोड़ जाते हैं या उसका हिस्सा बने रहते हैं। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे हैं जो कई समय बाद छोटे परदे पे वापसी करने के लिए तैयार रहते हैं, इसी में नाम अशनुर कौर का जुड़ता है। खबर आ रही है की एक्ट्रेस फिर एक बार अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने जा रही है और उनको एक अच्छी कहानी वाला सीरियल ऑफर हुआ है। इस सीरियल में कौन कौन नजर आने वाला है और कहानी क्या होगी जानिए इस रिपोरी में।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस अशनुर कौर (Ashnoor Kaur) कई सालों बाद छोटे परदे पर एंट्री करने वाली हैं। टीवी प्रोड्यूसर प्रतीक शर्मा ने एक्ट्रेस को नए शो के लिए साइन कर लिया है, जिसमें वह टीवी एक्टर जैन इमाम (Zain Imam) संग नजर आएंगी। यह एक उम्र की कहानी होने वाली है जिसमें अशनुर एक मॉडर्न और आत्मनिर्भर लड़की का किरदार निभाएंगी। वहीं दूसरी तरफ जैन इमाम एक नेता और टीवी एक्ट्रेस अनीता हासनन्दानी जेठानी के रूप में नजर आएंगे।
अनीता हासनन्दानी (Anita Hassanandani) एक नेगटिव किरदार में दिखेंगी जिससे कहानी में काफी तड़का मिलेगा। हालांकि इस शो की शूटिंग इस महीने से शुरू हो जाएगी और जल्द ही टीवी पर दस्तक देगा। यह खबर सुन फैंस काफी खुश हैं और एक नई जोड़ी को टीवी पर देखने के लिए काफी जायद उत्सुक हैं। बात दें की अशनुर काफी समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज कर रही हैं।
