रेप केस में आशीष कपूर को कोर्ट ने भेजा 14 दिनों के लिए जेल, टीवी एक्टर की बढ़ी मुश्किलें

Ashish Kapoor Remanded: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर आशीष कपूर कथित सामूहिक रेप मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब लगता है आशीष की मुश्किलें इस केस में और बढ़ गई हैं। कोर्ट ने एक्टर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पढ़िए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Ashish Kapoor Remanded: टीवी जगत के अभिनेता आशीष कपूर इन दिनों महिला संग किये दुष्कर्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला ने आशीष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत पुलिस स्टेशन जाकर दर्ज कराई जिसके बाद एक्टर को दिल्ली पुलिस ने पुणे में पकड़ लिया था। आशीष पर लगे इन इल्जामों को सुन सभी सन्न रह गए। अब हाल ही में इस केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेप केस मामले में आशीष कपूर को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Ashish Kapoor Remanded

Image Source: Ashish Kapoor Fan Page

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पुलिस द्वारा की पूछताछ के बाद टीवी एक्टर आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजना का फैसला सुनाया। बीते दिन यानी शनिवार को आशीष कपूर का एम्स में पोटेंसी टेस्ट कराया गया था। ये टेस्ट तब होता है जब आरोपी खुद को नपुंसक बताकर केस से बचने की कोशिश करता है। ऐसे में पोटेंसी टेस्ट से इस रेप केस मामले में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी। अब दिन पर दिन आशीष कपूर की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

End of Feed