कौन हैं Urfi Javed? Bigg Boss OTT में पहले दिन ही बोल्ड लुक से छाईं, एकता कपूर के हिट TV शोज का रहीं हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2021, 07:35 AM IST

Urfi Javed Bigg Boss OTT Bold contestant Biography: उर्फी जावेद टीवी एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन हैं? एक्ट्रेस ने वो दौर भी देखा है जब साल भर तक उनके पास कोई काम नहीं था। यहां जानें उनसे जुड़े फैक्ट्स।

कौन हैं Urfi Javed? Bigg Boss OTT में पहले दिन ही बोल्ड लुक से छाईं, एकता कपूर के हिट TV शोज का रहीं हिस्सा

टीवी शो बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के प्रीमियर को करण जौहर ने होस्ट किया और एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट को जनता से मिलवाया। बिग बॉस ओटीटी में उर्फी जावेद (Urfi Javed) की एंट्री हो चुकी है, जो कि इस सीजन की सबसे हॉट एंड बोल्ड कंटेस्टेंट बनती नजर आ रही हैं। उर्फी अपने बोल्ड अंदाज के लिए बिग बॉस प्रीमियर में ही सुर्खियों में आ गई हैं। कौन हैं टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद? जानें यहां सभी डिटेल।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी 25 साल की उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। वहीं उर्फी का देसी अंदाज भी फैन्स को खूब भाता है। युवा अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बड़े भैया की दुल्हनिया से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी इसमें उन्होंने अवनि पंत की भूमिका निभाई थी।

2016 से 2017 तक, उर्फी जावेद ने चंद्र नंदिनी में छाया की भूमिका निभाई और फिर मेरी दुर्गा में आरती की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं चंद्र नंदिनी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे कई शो भी उर्फी ने किए हैं। 

उर्फी सीरियल बेपनाह और कसौटी जिंदगी की में अपनी भूमिका के बाद काफी पॉपुलर हो हईं। उर्फी जावेद हाल ही में मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाने के दौरान सैलून स्टाफ को रिकॉर्ड करने वाले लोगों की आलोचना करने के लिए चर्चा में आई थीं। सोशल मीडिया पर वो काफी सुर्खियों रही थीं।

कई साल साल भर तक नहीं रहा उर्फी के पास काम
अभिनेत्री ने टेलीविजन में स्थापित होने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनकी लाइफ में कई लो फेज आए हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि एक साल तक काम नहीं रहा तो इंसान बहुत ज्यादा हताश हो जाता है। उर्फी ने बताया था, 'संघर्ष तो बहुत रहे हैं जीवन में और भयंकर ही रहे हैं मेरे जीवन में...। यहां तक ​​पहुंचना भी एक बड़ा संघर्ष रहा है। उर्फी ने साझा किया कि संघर्ष हर किसी के जीवन का हिस्सा है, बस बाधाओं की प्रकृति अलग है। मैं व्यक्तिगत रूप से विश्वास करती हूं, मैं किसी कारण से नहीं जानती, मेरा जीवन दूसरों की तुलना में अधिक कठिन रहा है। बिग बॉस तक पहुंचना भी संघर्ष है।' 

फैशन DIY वीडियोज बनाती हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने अपनी शिक्षा सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ से की है और एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन कियाहै। 
एक अभिनेत्री के रूप में काम करने से पहले, उन्होंने दिल्ली में एक सहायक फैशन डिजाइनर के रूप में भी काम किया। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के नाते, उर्फी जावेद अपने फटे या बेकार कपड़ों से DIY लुक्स बनाना पसंद करती है। वह अक्सर इस तरह की मेकओवर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनकी सेक्सी और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

कैंसर फाउंडेशन खोलना चाहती हैं उर्फी जावेद
उर्फी एक हरफनमौला और चुलबुली इंसान हैं। उनको बात करना, अभिनय करना, डांस करना और दिलचस्प रील बनाना पसंद है। वह इस बात से नफरत करती हैं जब कोई दूसरे व्यक्ति के प्रति अनादर करता है। वो धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव करने वाले लोगों से भी नफरत करती हैं।
उर्फी एक कैंसर फाउंडेशन खोलना चाहती है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर मरीज को अच्छा इलाज मिले। वह मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानती हैं। 

End of Article