2 TV शो Lakshmi Ghar Aayi और Aapki Nazron Ne Samjha के सेट पर हुआ हादसा, सिमरन परींजा और अभिषेक वर्मा हुए घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2021, 08:52 AM IST

TV Show Lakshmi Ghar Aayi and Aapki Nazron Ne Samjha Stars injured: लक्ष्मी घर आई और आपकी नजरों ने समझा 2 टीवी सीरियल्स के शूटिंग सेट से खबर है कि एक्टर्स घायल हो गए हैं...

2 TV शो Lakshmi Ghar Aayi और Aapki Nazron Ne Samjha के सेट पर हुआ हादसा, सिमरन परींजा और अभिषेक वर्मा हुए घायल

शूटिंग के दौरान अक्सर कलाकारों के चोटिल होने की खबरें आती रहती हैं। सेट पर कभी-कभी अचानक ऐसे हादसे हो जाते हैं कि एक्टर-एक्ट्रेसेस गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। अब ताजा जानकारी 2 टीवी सीरियल्स के शूटिंग सेट से आ रही है। खबर है कि लक्ष्मी घर आई और आपकी नजरों ने समझा के सेट पर एक्टर्स घायल हो गए। 

जैसा कि अपकमिंग टीवी शो लक्ष्मी घर आई की शूटिंग काफी वक्त पहले शुरू हो गई थी। खबर है कि शुरुआती एपिसोड के फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सिमरन परींजा घायल हो गई हैं। सिमरन ने बताया कि उन्होंने खुद को चोट पहुंचाई। दरअसल लक्ष्मी घर आई की शूटिंग में एक शॉट में दंगों का सीन था जहां सिमरन को गिरना था, लेकिन ऐसा करते वक्त उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया। सिमरन ने इस बारे में बताया, 'मेरा मानना है कि घायल होना एक्टिंग का एक अभिन्न अंग है। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि मैं फिसल गई और बुरी तरह गिर गई, जिससे खुद को चोट पहुंचाई।'

'हम अपने आस-पास मुश्किल प्रॉप्स के साथ शूटिंग कर रहे थे और एक दंगा हो रहा था, मैं किरदार में इतना डूब गई कि मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब गिर गई। सेट पर हर कोई मेरे बचाव में आया और मेरी मदद की। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि जब आप चोटिल होते हैं तो लोग आपकी रक्षा के लिए होते हैं, यह परिवार के साथ शूटिंग करने जैसा है।' सिमरन की चोट मामूली है और चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें, लक्ष्मी घर आई शो 5 जुलाई 2021 से ऑन एयर होने वाला है।

आपकी नजरों ने समझा के सेट पर अभिषेक वर्मा हुए घायल
टीवी सीरियल आपकी नजरों ने समझा के सेट पर भी ऐसा ही कुछ हुआ जब अभिषेक वर्मा घायल हो गए। अभिषेक ने खुद बताया कि शोभित के लिए यह एक बड़ा खुलासा था जिसमें उसे पता चला कि वह हर समय दो लव बर्ड्स को अलग कर दिया। उसे बहुत अपराधबोध था लेकिन उसने खुद को और चीजों को सही करने की कोशिश की।

मैं सीन और किरदार में इतना खो हो गया था कि अगर आप अभी मेरी बांह देखते हैं तो यह चोटिल हो चुकी थी। मैंने वास्तव में खुद को बहुत बुरी से घायल किया था और इसका एहसास बाद में हुआ, जब निर्देशक ने कट कहा...।

End of Article