Damini Kanwal Shetty:अब ऐसी दिखती हैं 'श्रीकृष्‍णा' की यशोदा, असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2020, 04:29 PM IST

Damini Kanwal Shetty Then and Now: रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक श्रीकृष्‍णा में माता यशोदा का किरदार न‍िभाने वाली दामिनी कंवल शेट्टी असल जिंदगी में बेहद ग्‍लैमरस हैं।

Damini Kanwal Shetty:अब ऐसी दिखती हैं 'श्रीकृष्‍णा' की यशोदा, असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस

Damini Kanwal Shetty Then and Now: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के ल‍िए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सीरियल्‍स की शूटिंग बंद हैं। दूरदर्शन ने ऐसे में अपने लोकप्रिय धारावाहिक रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया था और दोनों ही धारावाहिकों ने टीआरपी के मामले में नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं।

रामायण और महाभारत को मिले अभूतपूर्व प्‍यार के बाद दूरदर्शन ने श्रीकृष्‍णा शो के पुन: प्रसारण का फैसला लिया है। 3 मई से रोजाना रात नौ बजे यह धारावाहिक प्रसारित किया जा रहा है। रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्‍णा दूरदर्शन पर 1993 से 1996 के बीच प्रसारित किया गया था।

इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने न‍िभाया था, वहीं माता यशोदा का किरदार दामिनी कंवल शेट्टी ने निभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से जितनी लोकप्रियता मिली, उतनी ही लोकप्रियता दामिनी केा भी मिली। एक समय में वह घर घर में पहचानी जाती थीं। उनका भावुकता भरा अभिनय दर्शकों के दिल में उतरता था। 

बता दें कि रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक श्रीकृष्‍णा में माता यशोदा का किरदार न‍िभाने वाली दामिनी कंवल शेट्टी असल जिंदगी में बेहद ग्‍लैमरस हैं। वह खुद का प्रोडक्‍शन हाउस चलाती हैं जिसका ना है 'इटरनल फ्लेम प्रोडक्‍शन'! 

थ‍िएटर से शुरूआत करने वाली दामिनी बचपन से ही अदाकारी करती थीं। श्रीकृष्‍णा शो के अलावा वह 'अलिफ लैला' और परंपरा जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। आज वह एक सफल प्रोड्यूसर के रूप में जानी जाती हैं।

End of Article